spot_img

Raipur : छत्तीसगढ़ सरकार ने 35 आईएफएस अधिकारियों का किया स्थानांतरण

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए सोमवार देर शाम 35 आईएफएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। कई जिलों के डीएफओ के प्रभार में फेरबदल किया गया है। भारतीय वन सेवा के आलोक कुमार तिवारी को खैरागढ़ वन मंडल अधिकारी से हटाकर उप वन संरक्षक प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नया रायपुर अटल नगर भेजा गया है. भारतीय वन सेवा के विवेकानंद झा को बलरामपुर वन मंडल अधिकारी से हटकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नया रायपुर अटल नगर तबादला किया गया है।

Explore our articles