spot_img

PRAYAGRAJ : राष्ट्रीय मतदाता दिवसः संगम सभागार में सीडीओ ने दिलाई शपथ

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि ने संगम सभागार में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।
सीडीओ ने भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी की गई शपथ- ‘‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें’’, दिलाई। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय, सीआरओ कुंवर पंकज, एडीएम सिटी मदन कुमार समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Ahmedabad : अहमदाबाद–पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए

अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से अहमदाबाद–पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles