spot_img

Agra : टिफनी ट्रम्प ने निहारा ताजमहल, कहा-अद्भुत है यह धरोहर


Agra: Tiffany Trump Gazes Upon the Taj Mahal, Declares—
"This Heritage Site is Magnificent"

आगरा : (Agra) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप (Tiffany Trump, the daughter of US President Donald Trump) ने शनिवार को अपने पति (Michael Boulos) के साथ ताजमहल का दीदार किया। निजी भारत यात्रा पर आगरा पहुंचीं टिफनी ने होटल पहुंचते ही ताजमहल देखने की इच्छा जताई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल उनके भ्रमण की व्यवस्था की। स्मारक की पहली झलक देखते ही उन्होंने इसकी भव्यता की सराहना करते हुए इसे “अद्भुत” बताया।

गाइड से ली ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी
चार्टर्ड विमान से दिल्ली से आगरा पहुंचीं टिफनी सुबह करीब 11:50 बजे ताजमहल पहुंचीं और लगभग 50 मिनट तक परिसर में रहीं। इस दौरान उन्होंने शाहजहां और मुमताज महल (Shah Jahan and Mumtaz Mahal) से जुड़े इतिहास, स्मारक के निर्माण तथा इसकी स्थापत्य कला के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संगमरमर के स्रोत के बारे में भी पूछताछ की, जिस पर उन्हें मकराना से पत्थर लाए जाने की जानकारी दी गई। सेंट्रल टैंक के पास टिफनी और माइकल बाउलस ने स्मृति स्वरूप तस्वीरें भी खिंचवाईं।

Explore our articles