spot_img

New Delhi : सर्राफा बाजार की गिरावट पर लगा ब्रेक, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत


New Delhi: Decline in Bullion Market Halted; Gold and Silver Prices Rise

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में पिछले कुछ दिन से जारी गिरावट के दौर पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आया। आज के कारोबार में सोना और चांदी (gold and silver) दोनों चमकीली धातुओं की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ है। सोने की कीमत में आए उछाल के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में आज ये चमकीली धातु 1,470 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (₹1,470 and ₹1,600 per 10 grams) तक महंगी हो गई है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत में आज 1,020 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,120 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़त दर्ज की गई है। सोने की तरह ही चांदी भी आज 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई है।

भाव में आई तेजी के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,59,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,44,510 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,46,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह, चांदी के भाव में आए उछाल के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में आज 2,80,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,59,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,46,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,44,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,44,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,44,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,44,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Explore our articles