
मुंबई : (Mumbai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (Mumbai and the Mumbai Metropolitan Region) (एमएमआर) के उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। सीएनजी के खुदरा मूल्य में दो रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि कर दी गई है। नई दरें 29 मई की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं, जिसके बाद मुंबई में सीएनजी की कीमत 84 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर निजी वाहन चालकों, टैक्सी और ऑटो रिक्शा संचालकों के साथ-साथ व्यावसायिक परिवहन क्षेत्र पर पड़ेगा। गैस आपूर्ति कंपनी ने सभी डीलरों को संशोधित दरें तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बढ़ी हुई लागत का असर आने वाले दिनों में परिवहन खर्च और उपभोक्ताओं की जेब पर (transportation expenses and on consumers’ pockets) भी दिखाई दे सकता है।
14 मई को बढ़ाए गए थे दाम
गौरतलब है कि इससे पहले 14 मई को भी सीएनजी के दाम में दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। यानी महज 17 दिनों के भीतर दूसरी बार कीमतें बढ़ी हैं। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, रायगढ़, रत्नागिरी, लातूर और उस्मानाबाद (Mumbai, Thane, Navi Mumbai, Kalyan, Raigad, Ratnagiri, Latur, and Osmanabad) समेत कई क्षेत्रों में सीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी के इस फैसले ने ईंधन महंगाई को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है।


