
अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से अहमदाबाद–पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद–पटना (Train No. 09447 Ahmedabad–Patna) साप्ताहिक स्पेशल, जो पहले 27 मई 2026 तक ही अधिसूचित थी, अब 3 जून 2026 तक चलाई जाएगी। इस विस्तारित फेरे की बुकिंग 31 मई से सभी PRS काउंटरों और IRCTC वेबसाइट (IRCTC website.) पर उपलब्ध होगी। ट्रेन संख्या 09448 पटना–अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल, जो 29 मई 2026 तक अधिसूचित थी, अब 5 जून 2026 तक संचालित की जाएगी।


