पूर्व सांसद रेवतीरमण सिंह ने सपा प्रत्याशी डा. एसपी सिंह पटेल के लिए मांगा सहयोग
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने समाजवादी पार्टी के इलाहाबाद-झांसी खंड निर्वाचन के लिए रामरती महाविद्यालय के प्रांगण में शिक्षकों की बैठक को संबोधित किया। पूर्व सांसद ने कहा, साफ-सुथरी छवि के एसपी सिंह पटेल शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी एसपी सिंह की जीत सुनिश्चित है।
पूर्व सांसद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने शिक्षक और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही अनुकरणीय कार्य किया है, जिससें प्रदेश में शिक्षा व शिक्षक के स्तर में गुणात्मक सुधार हुआ। पूर्व सांसद ने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है।
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन में सपा प्रत्याशी डा. एसपी सिंह पटेल ने कहा, यह चुनाव रोजी-रोटी का अस्तित्व बचाने वाला चुनाव है। ग्रामीण क्षेत्र में हम लोगों की स्थिति बहुत ही मजबूत हैं, क्योंकि पूरे निर्वाचन जिले में हम लोगों ने सीधे संपर्क किया गया है। हमने जमीनी कार्य किया है और उसी के बल पर भरपूर समर्थन मिल रहा है।
सपा प्रत्याशी ने कहा, भाजपा सरकार में विद्यालय खोलना, चलाना बहुत ही मुश्किल हो गया। यह सब शिक्षा से गरीबों को दूर करने की साजिश है। निवर्तमान सपा जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने कहा कि साफ-सुथरी ईमानदार छवि के डा.एसपी सिंह पटेल को वोटकर उनको विधान परिषद में भेजने का काम करें, जिससें सपा को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिले। संचालन अजय सिंह पटेल और अध्यक्षता गौरीशंकर सिंह पटेल ने की। इस मौके पर पूर्व प्रमुख अमर सिंह राठौर, रंजीत सोनकर, बाबू लाल, इंद्रबली सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।


