नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अभिभावकों को किया गया प्रेरित
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi) निपुण भारत मिशन के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बच्चों और उनके अभिभावकों को डीबीटी की धनराशि का सही इस्तेमाल करने और पाल्यों को नियमित ड्रेस में ही स्कूल भेजने का आह्वान किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर में लखनऊ से आई टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बच्चों के जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाया गया। शासन द्वारा परिषदीय विद्यालय के बच्चों को यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, कापी और पेंसिल की धनराशि का व्यय अन्य कार्यों में नहीं करने की अपील की गई।
नुक्कड़ नाटक कलाकार की टीम लीडर सपना सिंह, विष्णु प्रकाश, आजाद अजुसा के द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक को सफल बनाने में उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर के समस्त स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा। नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए अभिभावकों का विशाल जन समूह उमड़ पड़ा। खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने सभी से शासन के निर्देशानुसार कार्य करते हुए लक्ष्य प्राप्ति का आह्वान करते हुए अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए निवेदन किया।
नुक्कड़ नाटक को सफल बनाने में यूपीएस की शिक्षिका सद्गुरु प्यारी श्रीवास्तव, शिक्षक अखिलेश कुमार, डा. विमल मिश्र और शिवम श्रीवास्तव के अलावा सभासद राजेंद्र प्रसाद, नोडल संकुल शिक्षक प्रतीक मालवीय, अरुण यति, सारिका श्रीवास्तव, तृप्ति श्रीवास्तव, रंजना कुमारी, रतनलाल, मुकेश गुप्ता, ज्ञान देवी, विद्यावती, राधा, गायत्री, और हीरामणि आदि मौजूद रहे।


