spot_img

Mumbai : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23 और 24 अप्रैल को मेगा ब्लॉक

Mumbai: Mega Block on Mumbai-Pune Expressway on April 23 and 24

मुंबई : (Mumbai) अगर आप गुरुवार या शुक्रवार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) से सफर करने का मन बना रहे हैं, तो रुकिए। एक्सप्रेसवे पर एक ब्रिज के काम की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने ‘मेगा ब्लॉक (’ Mega Block’) का ऐलान किया है। दोपहर के समय करीब 3 घंटे तक गाड़ियों की आवाजाही पर पूरी तरह रुकी रहेगी। 23 और 24 अप्रैल को दोपहर के समय यातायात को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। एक्सप्रेसवे पर सफर को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार मेंटेनेंस और नए निर्माण कार्य किए जाते हैं। इस बार, यह ब्लॉक कुसगाव-लोनावला के पास बन रहे एक नए ब्रिज के काम के लिए लिया जा रहा है। प्रशासन के मुताबिक, ब्रिज की शटरिंग निकालने और लोहे के बड़े गर्डर्स की पेंटिंग का काम किया जाना है। चूंकि यह काम मुख्य सड़क के ठीक ऊपर होना है, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से गाड़ियों की आवाजाही को रोकना जरूरी है।

Explore our articles