
महाराष्ट्र सरकार ने सौंपी सड़क सुरक्षा की कमान
मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड के पावर कपल रितेश और जेनेलिया देशमुख (Bollywood’s power couple, Riteish and Genelia Deshmukh) को महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRTC) और राज्य परिवहन विभाग (Maharashtra State Road Transport Corporation (MSRTC) and the State Transport Department) ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। बुधवार को मंत्रालय में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Devendra Fadnavis and Deputy Chief Minister Eknath Shinde) की उपस्थिति में इस 5 वर्षीय अनुबंध पर मुहर लगाई गई। इस पहल का मुख्य लक्ष्य सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और एसटी बसों (लाल परी) के सफर को सुरक्षित और लोकप्रिय बनाना है।
पिता की यादों से जुड़ा रितेश का भावुक संदेश
इस मौके पर अभिनेता रितेश देशमुख (actor Riteish Deshmukh) काफी भावुक दिखे। उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि एसटी बस के साथ उनका गहरा भावनात्मक रिश्ता है। उन्होंने साझा किया कि उनके पिता, दिवंगत विलासराव देशमुख, अक्सर (Vilasrao Deshmukh) इन बसों में यात्रा किया करते थे और उनके संघर्ष के दिनों के किस्से आज भी परिवार की यादों में जीवित हैं। रितेश ने कहा कि इस विभाग का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए महज एक काम नहीं, बल्कि उनके परिवार की विरासत और यादों के प्रति एक सम्मान है।


