spot_img

Prayagraj : EVV: पूरे भारत में पीजीएटी प्रवेश परीक्षा तीन जून को

प्रयागराज: (Prayagraj) इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पीजीएटी-1 प्रवेश परीक्षा तीन जून से पूरे भारत में विभिन्न केन्द्रों पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जायेगी।इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पीआरओ डॉ जया कपूर ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि उक्त परीक्षा पहली पाली में केवल 9:30 और 11:30 के बीच आयोजित की जायेगी। उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह आठ से नौ बजे के बीच है।

उन्होंने बताया कि ऑफलाइन मोड में 7928 आवेदक पंजीकृत हैं। जिनमें से 6327 आवेदक प्रयागराज के विभिन्न केन्द्रों पर उपस्थित होंगे। ऑनलाइन मोड में आवेदकों की संख्या 3775 है, जिनमें से 2806 आवेदक प्रयागराज में हैं। उन्होंने बताया कि इनमें 12 ऑफलाइन केन्द्र हैं। जिनमें प्रयागराज में सात, गोरखपुर, बरेली, लखनऊ, नई दिल्ली और वाराणसी में एक-एक केन्द्र हैं। ऑनलाइन केन्द्रों में प्रयागराज में सात, वाराणसी तीन, नई दिल्ली और पटना में दो-दो एवं तिरूवनंतपुरम, भोपाल, कोलकाता, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर और कानपुर में एक-एक केन्द्र हैं।

Explore our articles