spot_img
Home crime news Prayagraj : फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Prayagraj : फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

0
206
Prayagraj: Dead body of married woman found hanging on the noose

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। जानकारी के मुताबिक थरवई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता के द्वारा फांसी लगाए जाने की जानकारी ससुराली परिजनों को काफी विलंब से हो पाई। ससुराली परिजनों ने जब विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ससुराली परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस कोदी।
मौके पर पहुंची थरवई थाने की पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर चीरघर भेजा। थरवई पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मृतका के मायकेपक्ष को दे दी गई है। मायकेपक्ष से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतका काशव जिस कमरे में फांसी के फंदे पर पाया गया, उसकी भी पूरी तलाशी ली गई। ससुराली परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।