spot_img

Patna : कांग्रेस नेताओं को झूठे मुकदमों में उलझाने की कोशिशः मल्लिकार्जुन खरगे

पटना : (Patna) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress National President Mallikarjun Kharge) ने दावा किया है कि कांग्रेस नेताओं को झूठे मुकदमे में उलझाने की कोशिशें की जा रही हैं। बिहार के बक्सर में रविवार को एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर षड्यंत्र के आरोप लगाए।

खरगे ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं पर पिछले दस साल में अनगिनत रेड हुए लेकिन निकला कुछ नहीं। ईडी ने 193 नेताओं पर केस किया लेकिन केवल दो मामले साबित कर पाये। खरगे का कहना है कि नेशनल हेराल्ड मामले में जिस परिवार को बदनाम करने का प्रयास किया गया, उसके घर का हर सदस्य आजादी के आंदोलन में जेल में रहा। आजादी के पहले आनंद भवन और स्वराज भवन जैसी संपत्ति देश को समर्पित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस और विपक्षी दलों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि तमाम कोशिशों के बाद भी कांग्रेस न डरने वाली है और न झुकने वाली।

Mumbai : विजय देवरकोंडा का नया अवतार, शौर्ययुव संग बड़े स्केल की फिल्म का ऐलान

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता विजय देवरकोंडा (Actor Vijay Deverakonda) ने निर्देशक शौर्ययुव के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसने सामने...

Explore our articles