spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र में भाजपा के 963 मंडलों में अध्यक्ष नियुक्ति

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महाराष्ट्र प्रदेश संगठन में राज्यभर में कुल 1221 मंडल बनाए गए हैं। इनमें से 963 मंडल अध्यक्षों की नियुक्त हो चुकी हैं। भाजपा “संगठन ही सच्ची शक्ति है” के सिद्धांत पर काम करते हुए अब महाराष्ट्र में मजबूत गढ़ बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने रविवार को बताया कि भाजपा के संगठनात्मक निर्माण का यह चरण महाराष्ट्र के सभी हिस्सों में अपनी राजनीतिक ताकत को मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। प्रदेशभर में 258 नए मंडलों सहित 1221 मंडल गठित किए जा चुके हैं, जिनमें से 963 मंडल की कार्यकारिणी घोषित की जा चुकी है। इनमें से ठाणे संभाग में 184 मंडल, उत्तरी महाराष्ट्र में 184 मंडल , पश्चिमी महाराष्ट्र में 222 मंडल, विदर्भ में 313 मंडल और मुंबई डिवीजन में 111 मंडल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी नियुक्तियां महज आंकड़े नहीं हैं, बल्कि पार्टी के जनाधार के आधार पर उसकी ताकत बढ़ाने का प्रयास है। यह भाजपा की कार्यपद्धति के अनुशासन, संगठन और समयबद्धता को स्पष्ट रूप से उजागर करता है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए एक संगठित और समर्पित कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया जा रहा है। भाजपा की रणनीति अब अधिक गांवों तक पहुंचने और आम मतदाता से सीधे संवाद करने पर केंद्रित है।

Mumbai : महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रनवे रिपेयर का काम पूरा, फिर से उड़ान पूर्ववत: मुरलीधर मोहोल

मुंबई : (Mumbai) केंद्रीय नागरी उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल (Union Minister of State for Civil Aviation Muralidhar Mohol) ने शनिवार को बताया कि...

Explore our articles