spot_img

Palamu : फर्जी वेबसाइट से डेढ करोड़ की ठगी, पलामू से धराया आरोपित

पलामू : दिल्ली पुलिस की टीम ने साइबर क्राइम के मामले में पलामू जिले के लेस्लीगंज के रहने वाले रौशन कुमार मेहता को उसके घर से गिरफ्तार किया है। सोमवार को गिरफ्तार अपराधी को स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस साइबर अपराधी को अपने साथ ले जाएगी। रौशन ने विभिन्न कंपनियों के फर्जी वेबसाइट के माध्यम से एक करोड़ 55 लाख रुपये की ठगी की है।

दिल्ली में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। इसी बीच इसके तार से पलामू से जुड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस आरोपी रौशन कुमार मेहता को ढूंढते हुए उसके घर तक पहुंची। यहां से उसे गिरफ्तार किया गया।

दसवीं तक की पढ़ाई करने वाला रौशन साइबर क्रिमिनल के इंटरस्टे गैंग का सदस्य है। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक करोड़ बचपन लाख रुपए की ठगी की है। रौशन का गैंग नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करता है। ओला स्कूटी, पतंजलि जैसे कंपनियों की वेबसाइट बनाकर ठगी की गई है।

फ्रॉड का शिकार हुए लोगों के शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने वेबसाइट में दिए मोबाइल नंबर को खंगाला। उसकी सीडीआर निकाली, वेबसाइट में दिए गए बैंक खाते से किए गए ऑनलाइन लेन देन की जानकारी जुटाई। तकनीकी जांच के बाद दिल्ली पुलिस की टीम पलामू में छापेमारी के लिए पहुंचीं। गिरफ्त में लिए गए रौशन कुमार मेहता से पूछताछ की और उसके बैंक डिटेल्स की पूरी जानकारी ली। रौशन का गैंग बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, हरियाणा से साइबर ठगी के काम में लगा हुआ है।

Explore our articles