आप अपना ज्यादातर समय काम करने के लिए कहां बिताते हैं? यदि आप भी मेरी तरह अपना ज्यादातर काम अपने डेस्क पर करते हैं। तो आपका बता दूं कि आपकी डेस्क जितनी अच्छी तरह से ऑर्गनाइज होगी उतना ही आप अपने काम को लेकर रचनात्मक हो पाएंगे। इस लिए इस लेख में मैं आपको उन डेस्क आइटम के बारे में बताउंगी, जो आपकी रचनात्मकता को बढ़ाएंगे।
क्यों जरूरी है डेस्क आइटम
सबसे पहले तो ये जान लें कि आपका डेस्क स्पेस इतना महत्वपूर्ण क्यों है? खासकर आपके रचनात्मक कामों के लिए। जैसे की सभी जानते हैं कि हमारा शरीर और मन अलग-अलग स्थान पर अलग तरीके से प्रतिक्रिया करता है। उदाहरण के लिए यदि आप बिस्तर पर आराम करने के लिए जाएंगे तो स्वाभाविक रूप से आप सो जाएंगे या फिर आप ज्यादा आराम महसूस करेंगे। ऐसे में आपके लिए बिस्तर पर काम करना कठिन होगा क्योंकि आपका शरीर बिस्तर को आराम से जोड़ता है। इसलिए आप वहां काम नहीं कर सकते हैं। इसी तरह आपको जिस स्थान पर काम करने की आदत है, उस स्थान पर रहकर आप अपने काम को अच्छी तरह से पूरा कर सकते हैं। इसलिए प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए डेस्क आइटम का होना भी जरूरी है। इसलिए हम आपको उन डेस्क आइटम के बारे में बताएंगे, जो आपके वर्कस्पेस से जुड़ा है।
1) नॉइज कैंसलेशन हेडफोन
अगर आप कुछ ऐसा काम कर रहे हैं, जिसके लिए आपको अपना दिमाग खपाना पड़ रहा है और आस-पास काफी शोरगुल हो रहा है। ऐसे में नॉइज कैंसलेशन हेडफोन आपके बेहद काम आएगा। यह आस-पास के शोर से आपको दूर रखेगा, जिससे आपको काम करने में आसानी होगी। इसके अलावा आप अपनी पसंदीदा संगीत के साथ शांति से काम भी कर सकते हैं। आप चाहें तो एक प्लेलिस्ट तैयार करें, जो आपको ज्यादा काम के लिए प्रेरित करता है। नीचे जानते हैं नॉइज कैंसलेशन हेडफोन के इस्तेमाल के फायदे..
-यह ध्यान क्रेंद्रित करने में मदद करेगा।
-बाहरी वातारण से आपका ध्यान भंग नहीं होगा।
-शोरगुल के वातावरण में रचनात्मकता को बढ़ाएगा।
-काम के तनाव को कम करेगा।
-इस तरह से कुल मिलाकर देखा जाए तो नॉइज कैंसलेशन हेडफोन आपकी एकाग्रता के स्तर में मदद करेंगे और इसलिए -आप ज्यादा काम कर पाएंगे।
2) ब्लू लाइट ग्लासेस
हैंड्स डाउन ब्लू लाइट ग्लास सबसे अच्छी चीजों में से एक है, जिसमें आप निवेश कर सकते हैं। वे आपके कंप्यूटर स्क्रीन से उस नीली रोशनी को कट कर देते हैं, जिसकी वजह से सिरदर्द, आंखों में दर्द और आंखें सूज जाती है। यह आपकी नींद में सुधार करते हैं। आपको बता दें कि कंप्यूटर या मोबाइल से निकलने वाली नीली रोशनी सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणों से भी खतरनाक होती है। इसका आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए पूरे दिन कंप्यूटर स्क्रीन को देखते हुए आंखे तनावग्रस्त हो जाती है, जिसका असर आपके काम पर पड़ता है। इसलिए ब्लू लाइट ग्लेसेस का इस्तेमाल करना फायदेमंद होगा।
3) एसेंशियल ऑयल
डेस्क पर एसेंशियल ऑयल आपकी एकाग्रता और एनर्जी लेवल को बूस्ट करता है। इसका मूड-बूस्टिंग इफेक्ट भी होता है जो काम के लिए आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है, क्योंकि आगर आप सकारात्मक मूड में होंगे तो आप ज्यादा से ज्यादा काम करने के लिए तैयार रहेंगे। कुछ शोध में तो ये बात भी सामने आई है कि एसेंशियल ऑयल याद करने की क्षमता में भी सुधार करते हैं। इसकी अच्छी खूशबू मनोदशा को ठीक करने में सहायक होती है।
आप डेस्क के लिए ये तीन एसेंशियल ऑयल इस्तेमाल कर सकते हैं
स्पेरमिंट- एकाग्रता बढ़ाता, मूड को बूस्ट करता है
लेवेंडर- स्ट्रेस कम करता है
रोजमेरी- एकाग्रता और पफॉर्मेंस को इम्प्रूव करता है
4) लैपटॉप स्टैंड
अगर आपको ज्यादातर काम लैपटॉप पर करना पड़ता है, तो आप लैपटॉप स्टैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। दिन भर लैपटॉप पर काम करने से शरीर की मुद्रा पर इसका असर पड़ता है, अगर आप 8 से 9 घंटे लैपटॉप पर काम कर रहे हैं, तो आप लैपटॉप स्टैंड का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपको लैपटॉप पर झुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी जिससे पीठ और गर्दन में दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा साथ ही आपके काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी। दरअसल लैपटॉप स्टैंड लैपटॉप को सामान्य उंचाई से उपर उठाता है। यही नहीं, लैपटॉप स्टैंड की मदद से लैपटॉप को हीट होने से बचाया जा सकता है।
5) पौधे लगाएं
काम के आस-पास पौधों का होना काफी फायदेमंद है। एक अध्ययन के अनुसार डेस्क पर छोटा पौधे रखने से आपकी रचनात्क प्रक्रिया में सुधार होता है। इससे आप शांति महसूस करेंगे और इसका रंग आंखों के लिए सुखदायक भी है। कुछ अध्ययन की मानें तो पौधे आपकी मनोदशा में सुधार करते हैं। डेस्क पर रखने के लिए आप कैक्टस, मनीप्लांट, ओसियन स्पाइडर प्लांट या सक्यूलेंट्स पौधे लगा सकते हैं। इससे आप हमेशा फ्रेश फील करेंगे।
6) टाइमर
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि कोई भी काम तब तक सफल नहीं होगा जब तक कि उस काम में अनुशासन न हो। इसलिए अपने काम को सही समय पर खत्म करें और इसके लिए एक समय का निर्धारण करें। इसके लिए आपको टाइमर की मदद लेनी पड़ेगी। टाइमर का इस्तेमाल पोमोडोरो तकनीक में किया जाता है, जो एक टाइम मैनेजमेंट तकनीक है। इससमें वर्किंग ऑवर को छोटे-छोटे भागों में बांटा जाता है। टाइमर के चालू होने पर आप अपने काम को जल्दी-जल्दी निपटा सकते हैं, इससे आपको ब्रेक के लिए भी समय मिल जाएगा। यदि आप अपने काम में ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, तो मैं आपको टाइमर इस्तेमाल करने की सलाह दूंगी।
7) टू डू लिस्ट बनाएं
रोज़ाना की जाने वाली टू-डू लिस्ट (दैनिक कार्यों की लिस्ट) आपकी कार्य क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगी। डेस्क पर वर्क मटेरियल के अलावा टू डू लिस्ट होनी जरूरी है। यह आपकी याददअगर आपने यह तय कर लिया है आपको उन सभी कामों को आज ही निपटाना है जो जरूरी हैं, तो सबसे पहले टू डू लिस्ट तैयार करें। यह आपको एक ट्रैक पर रखता है ताकि आप अपने काम का 100% दे सके। आप चाहें तो ऑनलाइन एक खूबसूरत टू डू लिस्ट खरीद सकते हैं।
8) वॉटर बॉ़टल
काम करने के लिए हाइड्रेट रहना भी जरूरी है। इसके लिए अपने डेस्क पर पानी की एक बोतल जरूर रखें। पानी पीने से न केवल आपका दिमाग फ्रेश और काम के प्रति सक्रिय रहेगा। पूरे दिन कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने से सिरदर्द की शिकायत भी सामने आती है, ऐसे में पानी काफी मदद करेगा।


