spot_img

Haridwar: विधायक रवि बहादुर पर लगा धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप

हरिद्वार:(Haridwar) शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप (Shambhavi Peethadhishwar Swami Anand Swaroop) ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर पुलिस को पत्र देकर विधायक रवि बहादुर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

पत्र में स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज ने कहा कि पिछले दिनों ज्वालापुर के विधायक रवि बहादुर ने जानबूझकर दंगा भड़काने की नियत से हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाई और मजार को समाधि कहा था। उन्होंने कहा कि समाधि हमारे संतों, हमारे ऋषियों का पूजनीय स्थल होता है।

हमारे लिए वह मंदिर है।विधायक ने जानबूझकर हिंदू धर्म को नीचा दिखाने की नियत से यह बयान दिया है, जिससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने विधायक रवि बहादुर के ऊपर धार्मिक भावनाएं आहत करने, दंगा भड़काने का मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने पर काली सेना एक बड़े आंदोलन को करने के लिए बाध्य होगी।

Explore our articles