spot_img

Noida : निठारी कांड- मनिंदर सिंह पंढेर जेल से रिहा, हाई कोर्ट ने किया था बरी

नोएडा : बहुचर्चित निठारी कांड में आरोपित रहे और डी-5 कोठी के मालिक मनिंदर सिंह पंढेर आखिरकार शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर जिला जेल से रिहा कर दिया गया। पंढेर को इलाहाबाद हाइ कोर्ट के फैसले के बाद रिहा किया गया है।

हाई कोर्ट ने उसे मामले से बरी कर दिया था। अब परवाना आने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मनिंदर को जेल से रिहा किया गया।

जेल से बाहर आने के दौरान उसे कुर्ता-पजामा में देखा गया। उसके साथ उसका एक परिजन था, जिसने उसका थैला हाथ में ले रखा था। साथ में तीन वकील भी थे। वहां मौजूद मीडिया के सवालों का पंढेर ने कोई जवाब नहीं दिया। सवाल पूछने पर उसने गाड़ी में बैठकर हाथ जोड़ लिए। इसके बाद वकीलों के साथ गाड़ी में बैठकर रवाना हो गया।

Explore our articles