spot_img

Nirmali: अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर दो लोगों की हत्या की

निर्मली,सुपौल:(Nirmali) पिपरा थाना क्षेत्र के दिनापट्टी में बाइक सवार दो अपराधियों ने शनिवार की रात दो युवकों को गोली मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई है। मृतकों में दीनापट्टी वार्ड नंबर 13 निवासी मो नूरुल्ला (42) और वार्ड नंबर 19 निवासी सिकंदर दास (41) है।

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार अपराधियों ने दीनापट्टी वार्ड नंबर 19 मे दोनों युवकों को गोली मार दिया और घटना के बाद अपराधी वहां से एनएच 327 ई के रास्ते हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये। इस दौरान अपराधियों ने लगभग सात फायर किया। घटना के बाद एक तरफ जहां दहशत का आलम है वहीं परिजन में कोहराम मच गया है।

स्थानीय लोगों ने युवकों को सीएचसी लाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है मृतक मो नुरुल्ला शिक्षक थे जिसे तीन गोली लगी है। वहीं एक अन्य युवक सिकंदर दास गांव में ही दुकान करता था। दोनों युवकों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा फैल गया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार इंद्रप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही हैं।बहुत जल्द इस कांड का उद्भेदन हो जायेगा और इस घटना में संलिप्त जो भी हो उसे बक्शा नहीं जायेगा।

Explore our articles