spot_img

Chandigarh: पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से, अरविंद केजरीवाल भी पहुंचेंगे, केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव संभव

चंडीगढ़:(Chandigarh) पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र सोमवार दोपहर दो बजे शुरू होगा। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार को घेरने की तैयारी की है। राज्य सरकार केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रस्ताव पारित करने की तैयारी में है।

पहले दिन सबसे पहले पिछले सत्र से लेकर अब तक दिवंगत जनप्रतिनिधियों, वीआईपी तथा शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाएगा। मंगलवार को सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नकाल होगा। इसके बाद शून्यकाल में मुख्यमंत्री भगवंत मान कुछ घोषणाएं कर सकते हैं।

इसके अलावा एक मंत्री द्वारा सदन में प्रस्ताव रखा जाएगा। सरकार ने यह खुलासा नहीं किया है कि यह प्रस्ताव क्या है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब को कई मदों के तहत मिलने वाले अनुदान पर रोक लगाने तथा केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार के खिलाफ पारित किए गए प्रस्ताव के विरोध में पंजाब सरकार का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।

Explore our articles