Palghar : फर्जी ई-चालान मैसेज भेजकर दस लाख की ठगी

0
247
Palghar: ₹10 Lakhs Swindled Through Fake E-Challan Messages

पालघर : (Palghar) जिले के बोईसर (In Boisar, located in the Palghar district) में फर्जी ई-चालान संदेश के जरिए एक व्यक्ति से करीब 10 लाख (₹10 lakhs through a fake e-challan message) रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अब्दुल रहमान रफातुल्ला खान (Abdul Rahman Rafatullah Khan) के एक मित्र के मोबाइल पर वाहन ई-चालान से जुड़ा संदेश आया था, जिसमें एक एपीके फाइल भेजी गई थी। संदेश समझ में नहीं आने पर मित्र ने वह फाइल शिकायतकर्ता को भेज दी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने फाइल खोली, मोबाइल का डेटा साइबर ठगों के कब्जे में चला गया। इसके बाद ठगों ने उसके बैंक खाते से 9 लाख 99 हजार 999 रुपये निकाल लिए।