
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव (elections and by-elections of the Maharashtra Legislative Council) में निर्विरोध निर्वाचित हुए 10 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को मुंबई स्थित विधान भवन (Vidhan Bhavan in Mumbai) के मध्यवर्ती सभागृह में आयोजित किया गया। विधान परिषद के सभापति राम शिंदे (Legislative Council Chairman Ram Shinde) ने सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार (Devendra Fadnavis, Eknath Shinde, and Sunetra Pawar) सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक जिशान सिद्दीकी ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।
मतदान की नौबत नहीं आई
विधान परिषद की 10 सीटों (10 seats in the Legislative Council) के लिए चुनाव प्रक्रिया घोषित की गई थी, जिनमें 9 सीटों पर नियमित चुनाव और 1 सीट पर उपचुनाव होना था। 12 मई 2026 को मतदान प्रस्तावित था, लेकिन सभी सीटों पर केवल 10 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल होने के कारण सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।
भाजपा के छह सदस्य पहुंचे विधान परिषद
भारतीय जनता पार्टी की ओर से निर्वाचित सदस्यों में प्रमोद जठार, सुनील कर्जतकर, माधवी नाईक, संजय भेंडे, विवेक कोल्हे और उपचुनाव से प्रज्ञा सातव शामिल हैं।
अन्य दलों के सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित
शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से डॉ. नीलम गोऱ्हे और बच्चू कडू (Dr. Neelam Gorhe and Bachchu Kadu) निर्वाचित हुए। शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे गुट) से अंबादास दानवे और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) से जिशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique) विधान परिषद पहुंचे।


