spot_img

Mumbai : पुणे आईईडी मामले में एआई की मदद से आरोपी की तलाश तेज

Mumbai: Search for Accused in Pune IED Case Intensifies with the Aid of AI

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra’s Devendra Fadnavis) ने गुरुवार को कहा कि पुणे के हडपसर इलाके में आईईडी बरामदगी मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। बुधवार शाम उषा किरण अस्पताल (Usha Kiran Hospital) के शौचालय में निम्न तीव्रता वाले विस्फोटक से युक्त संदिग्ध उपकरण मिला था, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की गुणवत्ता आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (modern technology and Artificial Intelligence) (एआई) की मदद से बेहतर बनाई जा रही है। जांच एजेंसियां फुटेज से आरोपी की स्पष्ट पहचान करने में जुटी हैं।

वाहन की नंबर प्लेट भी खंगाली जा रही
फडणवीस ने कहा कि संदिग्ध वाहन की नंबर प्लेट की तस्वीरों को भी एआई तकनीक से संवर्धित किया जा रहा है, ताकि वाहन और उसके मालिक की सही पहचान हो सके।

मुख्यमंत्री ने घटना को गंभीर बताया
मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यह निश्चित रूप से किसी प्रकार की तोड़फोड़ की कोशिश थी। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही मामले से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक करेगी।

कई एजेंसियां कर रहीं संयुक्त जांच
इस मामले की जांच पुणे पुलिस, अपराध शाखा और महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (Pune Police, the Crime Branch, and the Maharashtra Anti-Terrorism Squad) की संयुक्त टीम कर रही है। जांच एजेंसियां अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

जांच में मिले अहम सुराग
मुख्यमंत्री के अनुसार फुटेज की गुणवत्ता बेहतर होने के बाद जांच एजेंसियों को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और अब यह स्पष्ट होता जा रहा है कि घटना में कौन शामिल हो सकता है।

Explore our articles