spot_img

New Delhi : यूट्यूबर रणबीर इलाहाबादिया का पासपोर्ट रिलीज, विदेश यात्रा करने की इजाजत

नई दिल्ली : (New Delhi) सुप्रीम कोर्ट ने विवादित यूट्यूबर रणबीर इलाहाबादिया का पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति दे दी है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इलाबादिया के मामले में जांच पूरी हो चुकी है, ऐसे में पासपोर्ट रिलीज कर दिया जाए।इससे पहले एक अप्रैल को रणबीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट में अंडरटेकिंग देकर कहा था कि वो अपने शो में नैतिकता का स्तर बनाये रखेगा, ताकि सभी उम्र के लोग उस शो को देख सकें। इलाहाबादिया की ओर से पेश वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने इलाहाबादिया का पासपोर्ट रिलीज किये जाने की मांग की थी, ताकि वो विदेश जा सकें। तब कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा था कि इस मामले में कब तक जांच पूरी हो जाएगी। तब मेहता ने कहा था कि दो हफ्ते में जांच पूरी होने की उम्मीद है।

Explore our articles