spot_img

New Delhi : उतार-चढ़ाव के बीच सपाट स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 34 हजार करोड़ की चपत

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार(domestic stock market) में आज पूरे दिन मामूली उतार-चढ़ाव के बीच सुस्ती का माहौल बना रहा। पूरे दिन की खरीद-बिक्री के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में भी उतार-चढ़ाव होता रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत की कमजोरी और निफ्टी 1.05 अंक यानी 0.004 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ बंद हुए।

आज दिनभर के कारोबार के दौरान फार्मास्यूटिकल, आईटी और एनर्जी सेक्टर के (pharmaceutical, IT and energy sector) शेयरों में लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह मेटल, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक इंडेक्स(Fenterprise and tech index MCG, capital goods, consumer durables, oil and gas, public sector enterprise and tech index भी मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर रियल्टी, बैंकिंग और ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज आमतौर पर खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में दबाव में कारोबार होने के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 455.06 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 455.40 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 34 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,172 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,232 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,805 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 135 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,600 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,463 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,137 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर बढ़त के साथ और 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान में और 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 198.52 अंक की तेजी के साथ 82,643.73 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल भी लगातार ऊपर-नीचे होती रही। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 235.58 अंक की मजबूती के साथ 82,680.79 अंक तक पहुंचा, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 204.81 अंक की कमजोरी के साथ 82,240.40 अंक तक गोता भी लगाया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 53.49 अंक की कमजोरी के साथ 82,391.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी(NSE’s Nifty) ने आज 92.85 अंक उछल कर 25,196.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही शेयर बाजार की चाल ऊपर-नीचे होने लगी। लिवाली का जोर बनने पर ये सूचकांक 96.10 अंक की मजबूती के साथ 25,199.30 अंक तक पहुंचा। दूसरी ओर बिकवाली का दबाव बढ़ने पर ये सूचकांक 47.75 अंक लुढ़क कर 25,055.45 अंक तक गिर भी गया। दिनभर हुई खरीद-बिक्री के बाद निफ्टी 1.05 अंक की मामूली तेजी के साथ 25,104.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ग्रासिम इंडस्ट्रीज 3.81 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज 2.25 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.01 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.01 प्रतिशत और इंफोसिस 1.47 में प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, ट्रेंट लिमिटेड 1.68 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.29 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.14 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.04 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 0.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Explore our articles