
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने राज्य के पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (Indian Police Service (IPS) and the State Police Service) के कुल 21 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं। जालना के पुलिस अधीक्षक अजय बंसल को साइबर सुरक्षा अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अमरावती ग्रामीण के एसपी सिंगुरी विशाल आनंद को धुले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। नासिक ग्रामीण के एसपी बाबासाहेब पाटिल को मुंबई में उपायुक्त (DCP) पद पर तैनात किया गया है। अहिल्यानगर के एसपी सोमनाथ घार्गे को पुलिस महानिदेशक कार्यालय में भेजा गया है, जबकि रविंद्र सिंह परदेशी को राज्य गुप्तवार्ता विभाग में उपायुक्त बनाया गया है। संदीप घुगे और अनुराग जैन को मुंबई में उपायुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है। श्रवण दत्त को अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष कार्रवाई) बनाया गया है, जबकि मुम्मका सुदर्शन को अहिल्यानगर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। धोंडोपंत स्वामी को नासिक ग्रामीण का एसपी और अनुज तारे को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का अधीक्षक बनाया गया है। सुरज गुंजाळ को मालेगांव में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।गजानन राजमाने को मुंबई में उपायुक्त और दत्ता तोटेवाड को अमरावती में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।


