spot_img

Mexico City : फीफा विश्व कप 2026 के बाद संन्यास लेंगे मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ

Mexico City: Mexican Legendary Goalkeeper Guillermo Ochoa to Retire After 2026 FIFA World Cup

मेक्सिको सिटी : (Mexico City) मेक्सिको के अनुभवी गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ (goalkeeper, Guillermo Ochoa) ने घोषणा की है कि वह फीफा विश्व कप 2026 के बाद राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह टूर्नामेंट उनके पेशेवर करियर का भी अंतिम पड़ाव हो सकता है।

विश्व कप के दौरान 41 वर्ष के होने वाले ओचोआ अब तक पांच विश्व कप खेल चुके हैं और छठे विश्व कप के लिए भी उनके चयन की संभावना जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। साइप्रस क्लब एईएल लिमासोल (Cypriot club AEL Limassol) के लिए खेल रहे ओचोआ ने एक साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रीय टीम से उनका विदाई लेना तय है और पूर्ण संन्यास भी संभव है।

ओचोआ ने कहा, “संन्यास लेना निश्चित रूप से कठिन होता है, लेकिन मेरे मामले में यह इतना मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि मैंने लंबे समय तक इस खेल का आनंद लिया है। एक समय आता है जब आपका मन और शरीर कहता है कि आपने अपना सर्वश्रेष्ठ दे दिया है, और फिर आप संतोष के साथ विदा लेते हैं—मेरे साथ भी ऐसा ही होगा।”

ओचोआ उन चार मेक्सिकन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने पांच विश्व कप खेले हैं। इस सूची में एंटोनियो कार्बाजाल, राफेल मार्केज और आंद्रेस गुआर्डाडो भी शामिल हैं। यदि वह 2026 विश्व कप में खेलते हैं, तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी (Cristiano Ronaldo and Lionel Messi) की तरह छह विश्व कप खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं।

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओचोआ को युवा गोलकीपर राउल “टाला” रेंगल के बैकअप के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, मेक्सिको के कोच जेवियर एग्विरे ने टीम में विदेशी लीग में खेलने वाले एक गोलकीपर के लिए स्थान खाली रखा है, जिसमें ओचोआ प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) 2026 का आयोजन मेक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने रिनिकी भुईयां मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा काे दी अग्रिम जमानत

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनिकी भुईयां...

Explore our articles