लॉस एंजिल्स (कैलिफोर्निया) : (Los Angeles (California)) संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना (United States Army) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की (President Donald Trump’s) आव्रजन नीतियों के विरोध में लॉस एंजिल्स शहर में हो रहे प्रदर्शनों के बीच 700 मरीन (समुद्री सेना) तैनात किए गए हैं। यह लॉस एंजिल्स में पहले से तैनात नेशनल गार्ड के 2000 सैनिकों के साथ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे।
सीबीएस न्यूज (CBS News) की खबर के अनुसार, अमेरिकी उत्तरी कमान (US Northern Command) ने साफ किया है कि लॉस एंजिल्स में तैनात मरीन दूसरी बटालियन, सातवीं मरीन, एक मरीन डिवीजन के 700 मरीन (700 Marines of the Marine Second Battalion) तैनात किए गए हैं। इसका उद्देश्य टास्क फोर्स 51 को पर्याप्त संख्या में बल प्रदान करना है, ताकि संघीय एजेंसी को मदद मिले।
एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि मरीन लॉस एंजिल्स के पूर्व में एक शहर ट्वेंटीनाइन पाम्स (Twentynine Palms) में स्थित हैं। सेना ने कहा कि यह मरीन भीड़ को नियंत्रण करने में दक्ष हैं। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ (Defense Secretary Pete Hegseth) ने सोमवार को कहा कि लगभग 700 मरीन को व्यवस्था बहाल करने के लिए लॉस एंजिल्स में तैनात किया जा रहा है।
कैलिफोर्निया गवर्नर गेविन न्यूजॉम (California Governor Gavin Newsom) ने सोमवार देररात कहा कि वह मरीन को तैनात किए जाने के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटा सकती हैं। ट्रंप सत्ता का खुला दुरुपयोग कर रहे हैं। ट्रंप इस सप्ताहांत अपनी परेड में इस पर चर्चा जरूर करेंगे। अमेरिकी न्यायालयों और कांग्रेस को कार्रवाई करनी चाहिए। वह सीमा रेखा को पार कर रहे हैं।
लॉस एंजिल्स के पुलिस प्रमुख जिम मैकडॉवेल (Los Angeles Police Chief Jim McDowell) ने कहा कि एजेंसी के पास बड़े पैमाने पर सार्वजनिक प्रदर्शनों के प्रबंधन का दशकों का अनुभव है। वह विरोध प्रदर्शनों को संभाल सकती है। मरीन की तैनाती का मतलब हमारे ऊपर भरोसा कम करना है।
लॉस एंजिल्स टाइम्स (Los Angeles Times) की खबर के अनुसार, सोमवार रात 11 बजे तक स्थित काफी तनाव पूर्ण रही। कानून प्रवर्तन ने डाउनटाउन एलए और सांता एना में आव्रजन का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। रविवार को हुए प्रदर्शन में काफी संख्या में लोग जख्मी हुए हैं। संघीय भवन के सामने कई सौ लोगों की भीड़ ने जमकर बवाल काटा।
एबीसी न्यूज के अनुसार(ABC News) , सांता एना पुलिस विभाग (Santa Ana Police Department) ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर पथराव करने से काफी नुकसान हुआ है। एफबीआई के अनुसार, संदिग्ध की पहचान कॉम्पटन के निकटवर्ती निवासी 40 वर्षीय एल्पिडियो रेयना के रूप में हुई है। उस पर एक संघीय अधिकारी पर हमला करने का गंभीर आरोप है। एफबीआई रेयना की सूचना देने वाले को 50,000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है।
कैलिफोर्निया गवर्नर गेविन न्यूजॉम (California Governor Gavin Newsom) और कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोन्टा (California Attorney GeneralRob Bonta) ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। मकुदमे में आरोप लगाया गया है कि कैलिफोर्निया की संप्रभुता को अवैध रूप से कुचल दिया गया है। उल्लेखनीय है कि लॉस एंजिल्स के प्रदर्शनों के आग की लपटें न्यूयॉर्क शहर, ऑस्टिन और सांता एना तक पहुंच गई हैं। इन स्थानों पर भी प्रदर्शन होने की सूचना है।


