नई दिल्ली : (New Delhi) असम के लोकप्रिय गायक और अभिनेता ज़ुबिन गर्ग (Popular Assamese singer and actor Zubin Garg) का सिंगापुर में एक स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में निधन (scuba diving accident in Singapore) हो गया। 52 वर्षीय ज़ुबिन गर्ग के अचानक चले जाने से संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए साेशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “लोकप्रिय गायक ज़ुबिन गर्ग के अचानक निधन से स्तब्ध हूं। वह संगीत जगत में अपने समृद्ध योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी प्रस्तुतियां हर वर्ग के लोगों में बेहद लोकप्रिय थीं। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने (Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju) कहा कि देश ने एक जादुई आवाज़ और बहुमुखी प्रतिभा वाले कलाकार को खो दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ज़ुबिन गर्ग को असम की आवाज़ बताते हुए कहा कि उनके गीत और योगदान सदैव हर भारतीय के दिल में गूंजते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Union Minister Sarbananda Sonowal) ने इसे असम और पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि ज़ुबिन गर्ग एक पीढ़ी की धड़कन थे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि वह सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त से लगातार संपर्क में हैं और ज़ुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर जल्द से जल्द असम लाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू . (Arunachal Pradesh Chief Minister Pema Khandu) ने कहा कि ज़ुबिन गर्ग केवल गायक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक धरोहर थे, जिनकी धुनों ने लोगों को जोड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने कहा कि उनकी आवाज़ ने एक पीढ़ी को परिभाषित किया और उन्होंने असमिया संगीत की दिशा बदल दी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने उन्हें असम का सांस्कृतिक प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने (Congress President Mallikarjun Kharge) एक्स पर लिखा, “प्रसिद्ध गायक, गीतकार, संगीतकार और करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाने वाले, ज़ुबीन गर्ग के सिंगापुर में एक दुर्घटना में असामयिक निधन से मैं स्तब्ध हूं। असम की आवाज़ के रूप में प्रशंसित, कई भारतीय भाषाओं में उन्होंने अपनी आवाज़ से लोगों को मंत्रमुग्ध किया और बहुत ही कम उम्र में एक कल्चरल आइकन का दर्जा प्राप्त किया। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनाें, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”


