spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजार में तेजी

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (global market) से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार (Asian market) में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का रुख बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,038.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 123.75 अंक यानी 0.63 प्रतिशत उछल कर 19,714.99 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया‌। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones Futures) आज फिलहाल 87.41 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 42,779.46 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार (European market) में पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,853.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,804.33 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरित डीएएक्स इंडेक्स 186.76 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,987.56 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,192.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स (Straits Times Index) 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,913.79 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,175 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,141.48 अंक के स्तर पर आ गया है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 234.39 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,397.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 149.72 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,391.86 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.67 प्रतिशत उछल कर 2,891.21 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,402.77 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 158.54 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 38,370.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Explore our articles