Sign in
  • होम
  • महामुंबई
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • गैजेट्स
  • धर्म
  • नॉलेज
    • काम की खबर
    • बिग स्टोरी
    • ज्ञानशाला
    • खाना खज़ाना
    • रिसर्च स्टोरी
  • ओपिनियन
    • सम्पादकीय
    • जीना इसी का नाम है
    • प्रेरक प्रसंग
  • साहित्य
    • कविता
    • कहानी
    • जीवन ऊर्जा
    • सरगोशियां
  • दायित्वनामा
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
  • ई- पेपर
  • वेब स्टोरी
  • वीडियो
  • अपना शहर चुनें
    • नई दिल्ली
    • मुंबई
    • अहमदाबाद
    • बेंगलुरु
    • कोलकाता
Logo
  • ई- पेपर
  • वेब स्टोरी
  • वीडियो
  • अपना शहर चुनें
    • नई दिल्ली
    • मुंबई
    • अहमदाबाद
    • बेंगलुरु
    • कोलकाता
spot_img
latest

Prayagraj : सोशल मीडिया में असलहे का प्रदर्शन करने वाली युवती के खिलाफ मुकदमा

Home Delhi New Delhi : आलू किसानों की मदद के लिए पेप्सिको ने उठाया...
  • Delhi
  • latest
  • National
  • sceince

New Delhi : आलू किसानों की मदद के लिए पेप्सिको ने उठाया कदम

By
India Ground Report
-
March 30, 2023
0
368
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    नयी दिल्ली : पेप्सिको इंडिया ने किसानों को आलू की बेहतर फसल प्राप्त करने में मदद के लिये पहल की है। इसके तहत कंपनी ने फसल के स्वास्थ्य पर वास्तविक समय पर नजर रखने में मदद करने के लिए फसल और खेत के स्तर पर पूर्वानुमान लगाने योग्य बौद्धिक मॉडल की घोषणा की।

    कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि वैश्विक कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी, क्रोपिन के सहयोग से पेश किया गया, अनुमान लगाये जाने योग्य और खेत बौद्धिक मॉडल’ विशिष्ट फसल किस्मों, स्थितियों तथा स्थानों के अनुरूप है।

    यह पहल भारत के लिए पेप्सिको के सटीक कृषि मॉडल का हिस्सा है और इसे गुजरात तथा मध्य प्रदेश में प्रदर्शन वाले खेतों में एक प्रायोगिक परियोजना के रूप में लागू किया जा रहा है।

    पेप्सिको के अनुसार, भारत में ज्यादातर किसानों के पास एक हेक्टेयर से कम कृषि भूमि है और उन्हें पानी, उर्वरक तथा कीटनाशकों जैसे कृषि-लागतों की महत्तम खपत का आकलन करने के तरीकों की कमी की वजह से लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

    कंपनी ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर जल्दी पूर्वानुमान नहीं लगाया गया तो ब्लाइट फसल रोग के कारण आलू की उपज का नुकसान 80 प्रतिशत तक हो सकता है। इसमें कहा गया है कि देश के उत्तरी भागों में विशेष रूप से आलू के किसानों के लिए जमीनी ठंढ के कारण होने वाली महत्वपूर्ण उपज हानि एक और गंभीर मुद्दा है।

    इसमें कहा गया है, ‘‘प्रणाली 10 दिनों तक के लिए पहले से पूर्वानुमान दे सकती है जो किसानों को विभिन्न फसल चरणों की पहचान करने में सहायता कर सकती है, और मौसम के पूर्वानुमान और ऐतिहासिक डेटा पर निर्भर रोग चेतावनी प्रणाली सहित फसल स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी कर सकती है।’’

    पेप्सिको की 14 क्षेत्रीय भाषाओं में समाधान पेश करने की योजना है।

    भारत में, पेप्सिको 14 राज्यों में 27,000 से अधिक किसानों के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से काम करती है।

    • TAGS
    • big victory for farmers
    • farmer protest
    • farmers
    • farmers boycott ambani
    • farmers boycott jo
    • farmers income increase way
    • farmers jio sim
    • farmers protest
    • ground india report
    • ground report
    • ground report india
    • igr
    • india ground report
    • indiagroudreport
    • indiaground
    • indiagroundreport
    • jobs in delhi
    • mumbai news
    • pepsico
    • pepsico careers
    • pepsico careers login
    • pepsico potato dispute
    • pepsico removes monopoly on potato chips
    • pepsico withdraws case agianst farmers
    • potato
    • potato cold storage
    • potato fa5
    • potato farming
    • potato news
    • potato news today
    • इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleAgra : अमान परिवर्तन की वजह से धौलपुर-सिरमथुरा और मोहारी-तांतपुर रेल सेवाएं एक अप्रैल से होंगी बंद
      Next articleNew Delhi : सीबीआई ने सफदरजंग अस्पताल के न्यूरोसर्जन को मरीजों से वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया
      India Ground Report
      India Ground Report
      http://indiagroundreport.com
      Logo

      Download App from

      Facebook
      Instagram
      Twitter
      WhatsApp
      Youtube

      Company

      • About Us
      • Terms and Conditions
      • Our Team
      • Advertise with Us
      • Privacy Policy
      • Contact Us
      • Sitemap

      Must Read

      Prayagraj : सोशल मीडिया में असलहे का प्रदर्शन करने वाली युवती के खिलाफ मुकदमा

      latest July 4, 2025 0
      प्रयागराज : (Prayagraj) सोशल मीडिया पर असलहों का प्रदर्शन...

      New Delhi : एचडीएफसी बैंक के सीईओ और एमडी की एफआईआर संबंधी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

      latest July 4, 2025 0
      नई दिल्ली : (New Delhi) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)...

      Mumbai : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.84 अरब डॉलर बढ़कर 700 अरब डॉलर के पार

      Business July 4, 2025 0
      मुंबई : (Mumbai) देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Country's...

      © 2029 India Ground Report. All Rights Reserved. Designed & Maintained by Creative web Solution

      Go to mobile version