spot_img

New Delhi: हरीश रावत ने मिशन चंद्रयान-3 की वैज्ञानिकों को दी अग्रिम बधाई

नई दिल्ली:(New Delhi) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मिशन चंन्द्रयान-3 के लिए अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को अग्रिम बधाई दी है।

रावत ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के लोगों के साथ-साथ हमें भी इंतजार है कि कल मिशन चन्द्रयान-3 सफल हो। उन्होंने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का सपना पूरा हो और इस मिशन से मानवता का कल्याण हो।

रावत ने कहा कि इस समय वह दूरदर्शी प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी याद करना चाहते हैं। पंडित नेहरू ने इसरो की स्थापना की और आज की उपलब्धियों की नींव रखी थी।

उल्लेखनीय है कि भारत का चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है। 23 अगस्त की शाम को इसकी चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की योजना है। इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल अभी चांद की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। वह 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

Explore our articles