Home New Delhi New Delhi : सरकार ने 13% बढ़ाई प्याज की कीमत

New Delhi : सरकार ने 13% बढ़ाई प्याज की कीमत

0
7
New Delhi: Government Raises Onion Procurement Price by 13%

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार (Central Government) ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 2,125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। यह नई दरें 4 जुलाई से प्रभावी (effect on July 4) हो गई हैं। सरकार के इस फैसले से प्याज किसानों को बेहतर रिटर्न मिलने और देश के बफर स्टॉक को मजबूत करने की उम्मीद है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution) ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि यह संशोधन ‘प्राइस स्टेबलाइजेशन बफर’ (‘Price Stabilization Buffer’) के तहत किया गया है, जिसके अंतर्गत पहले यह दर 1,875 रुपये प्रति क्विंटल थी। अब इसे बढ़ाकर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

नेफेड और एनसीसीएफ कर रही खरीद
मंत्रालय के अनुसार, प्याज की सरकारी खरीद का कार्य नेफेड और एनसीसीएफ (NAFED and NCCF) के माध्यम से किया जा रहा है। नई दर से किसानों को बेहतर आय सुनिश्चित होगी और सरकार के बफर स्टॉक निर्माण कार्यक्रम को भी मजबूती मिलेगी, जिससे बाजार में कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।

307.37 लाख मीट्रिक टन उत्पादन
सरकारी अनुमान के मुताबिक, 2025-26 में प्याज का उत्पादन लगभग 307.37 लाख मीट्रिक टन रहने की संभावना है, जो पिछले वर्ष के लगभग बराबर है। मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा स्थिति में प्याज की उपलब्धता पर्याप्त है और किसी कमी की आशंका नहीं है, हालांकि मौसमी उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों में मामूली बदलाव संभव है।