Home mumbai Mumbai : 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का...

Mumbai : 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, सचिन का रिकॉर्ड टूटा

0
13
Mumbai: Vaibhav Suryavanshi makes debut at 15 years and 99 days; breaks Sachin's record

इंटरनेशनल क्रिकेट में हुआ बहुप्रतीक्षित आगाज
मुंबई : (Mumbai)
आखिरकार भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का इंतजार खत्म हो गया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Young batsman Vaibhav Suryavanshi) ने मैनचेस्टर टी20 मुकाबले (Manchester T20 match) में टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को डेब्यू कैप सौंपे जाने के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सबसे युवा भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेटर बने

वैभव सूर्यवंशी 15 साल और 99 दिन (age of 15 years and 99 days) की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (legendary batsman Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 16 साल और 205 दिन (age of 16 years and 205 days) की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

दुनिया में सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड किसके नाम?

हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का विश्व रिकॉर्ड अभी भी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा (Pakistani cricketer Hasan Raza) के नाम दर्ज है। उन्होंने 14 साल और 227 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसके बाद वह 14 साल और 223 दिन की उम्र में अपना पहला वनडे मैच भी खेले थे।हालांकि, हसन रजा की वास्तविक उम्र को लेकर समय-समय पर विवाद भी उठते रहे हैं। यदि नॉन-फुल मेंबर देशों की बात करें तो कुवैत के मीत भवसार ने 14 साल और 211 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

संजू सैमसन की जगह मिला मौका

वैभव सूर्यवंशी को मैनचेस्टर टी20 में संजू सैमसन (Sanju Samson) की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। संजू सैमसन आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके थे और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भी उनका बल्ला खामोश रहा। इसके बाद टीम प्रबंधन ने युवा वैभव पर भरोसा जताया।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

वैभव सूर्यवंशी ने महज 13 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू कर सुर्खियां बटोरी थीं। शुरुआती दो सीजन में ही उन्होंने अपने आक्रामक खेल से सभी को प्रभावित किया। आईपीएल 2026 में उन्होंने सर्वाधिक 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। इस दौरान उनके बल्ले से रिकॉर्ड 72 छक्के निकले थे। शानदार प्रदर्शन का ही नतीजा रहा कि उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली।


टी20 क्रिकेट में दमदार आंकड़े

कम उम्र के बावजूद वैभव सूर्यवंशी का टी20 रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने अब तक टी20 क्रिकेट में 220 के स्ट्राइक रेट से 1,477 रन बनाए हैं। उनके नाम 4 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं।

इसके अलावा उन्होंने टी20 क्रिकेट में 134 छक्के और 116 चौके लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका बल्लेबाजी औसत 44.75 का है, जो उनकी निरंतरता और आक्रामकता दोनों को दर्शाता है। इन आंकड़ों से साफ है कि टी20 फॉर्मेट वैभव के खेल के लिए पूरी तरह अनुकूल साबित हो रहा है।