Home mumbai Mumbai : दुनियाभर में कमाए 340 करोड़, अब OTT पर आ रही...

Mumbai : दुनियाभर में कमाए 340 करोड़, अब OTT पर आ रही राम चरण की ‘पेद्दी’

0
9
Mumbai: After a global gross of ₹340 crore, Ram Charan's 'Peddi' is now heading to OTT

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार राम चरण (South superstar Ram Charan) को अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ (‘Peddi’) से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी। शानदार शुरुआत के बावजूद फिल्म अपनी रफ्तार बरकरार नहीं रख पाई। ‘आरआरआर’ के बाद से राम चरण एक बड़ी हिट की तलाश में हैं, लेकिन उनकी हालिया फिल्मों को दर्शकों से वैसा प्रतिसाद नहीं मिल रहा है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

भारी-भरकम बजट में बनी ‘पेद्दी’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर शानदार माहौल बनाया था। हालांकि, इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली। अंततः फिल्म ने बड़ी मुश्किल से अपना बजट रिकवर किया और बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन के साथ अपना थिएट्रिकल रन पूरा किया।

राम चरण की पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ (Game Changer) के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। फिल्म ने पहले दिन करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, लेकिन बाद के दिनों में दर्शकों की कमी के चलते इसकी कमाई तेजी से गिर गई। अब ‘पेद्दी’ के साथ भी इसी तरह का ट्रेंड देखने को मिला है।

अब थिएटर में रिलीज के बाद ‘पेद्दी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platform) पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है कि इसे देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिल्म 9 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन राम चरण के अभिनय की काफी सराहना हुई है। कई दर्शकों और समीक्षकों का मानना है कि उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से फिल्म को संभाले रखा। ऐसे में जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वे अब घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे।

हालांकि हिंदी दर्शकों के लिए अभी इंतजार खत्म नहीं हुआ है। नेटफ्लिक्स पर ‘पेद्दी’ फिलहाल तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं (‘Peddi’ is currently being released on Netflix in Telugu, Tamil, Kannada, and Malayalam) में रिलीज की जा रही है। हिंदी संस्करण अभी उपलब्ध नहीं होगा।रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का हिंदी वर्जन अगस्त में ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। नेटफ्लिक्स की आधिकारिक घोषणा के बाद यह साफ हो गया है कि फिलहाल फिल्म चार दक्षिण भारतीय भाषाओं में ही स्ट्रीम की जाएगी। हिंदी दर्शकों को इसके लिए कुछ और समय इंतजार करना होगा।