
उल्हासनगर : (Ulhasnagar) मौसम विभाग (Meteorological Department) द्वारा जारी रेड अलर्ट (‘Red Alert’) और लगातार हो रही भारी बारिश के बीच उल्हासनगर शहर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव की शिकायतें सामने आईं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आरोग्य सभापति सविता तोरणे रगड़े तथा समाजसेवक शिवाजी रगड़े (Health Committee Chairperson Savita Torne-Ragade) ने शहर के कई प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
जलजमाव वाले इलाकों का लिया जायजा
दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर जमा पानी की स्थिति, नालों की व्यवस्था और नागरिकों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं।निरीक्षण के दौरान आपातकालीन यंत्रणा, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों (fire department, the police, and relevant administrative officials) को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया।
नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
इस अवसर पर आरोग्य सभापति सविता तोरणे रगड़े ने नागरिकों से अपील की कि खराब मौसम को देखते हुए सभी लोग सावधानी बरतें, बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलें तथा बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।प्रशासन की ओर से आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित विभागों से संपर्क करने की अपील की गई है।उल्हासनगर महानगरपालिका प्रशासन और आरोग्य विभाग (ulhasnagar Municipal Corporation administration and the Health Department) ने कहा है कि नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए उनकी टीम 24 घंटे तैयार है तथा हर परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।



