spot_img

Nalbari: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए माप-तौल अधिकारी

नलबाड़ी: (Nalbari) एक और सरकारी अधिकारी नलबाड़ी में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के जाल में फंस गए। आज दी गई औपचारिक जानकारी के अनुसार मापतौल नियंत्रण विभाग के अधिकारी नब कुमार शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह नलबाड़ी में कॉलेज रोड पर स्थित मौसक होटल में बीती रात पैसे का लेन-देन कर रहा था।

नब कुमार शर्मा पर एक पेट्रोल पंप के मालिक से पैसे मांगने का आरोप लगा है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किस पेट्रोल पंप से कितने पैसे की मांग की गई थी। पुलिस ने अधिक जानकारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles