spot_img

Nahan : मोटरसाइकिल दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

नाहन :(Nahan) सिरमौर ज़िले से (Sirmaur district) एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सतौन क्षेत्र की मानल-कांटी मश्वा लिंक रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुगाना गांव के एक 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा ओखलटू के पास उस समय हुआ जब सुमन सिंह पुत्र नैन सिंह, निवासी दुगाना, तहसील कमरऊ, अपने साथी अमित कुमार पुत्र रंगी लाल (उम्र 30 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सुमन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और अमित कुमार को हल्की चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही राजबन पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Explore our articles