
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(Mumbai) बैंकिंग, वाहन और वित्तीय शेयरों (Banking, vehicle and financial stocks) में लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 360 अंक से अधिक चढ़कर 61,000 अंक के पार निकल गया। वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से भी यहां धारणा को बल मिला।
कारोबारियों ने कहा कि रुपये (Traders said that Rs) में मजबूती तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से भी बाजार की तेजी को बल मिल। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 362.24 अंक या 0.59 प्रतिशत के लाभ से 61,312.60 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 104.55 अंक के लाभ से 18,221.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का शेयर शुरुआती कारोबार में 4.38 प्रतिशत चढ़ गया। नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एलएंडटी और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में थे। एसबीआई का सितंबर तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर 74 प्रतिशत बढ़कर 13,265 करोड़ रुपये रहा है। यह बैंक का अबतक का सबसे ऊंचा तिमाही लाभ है।


