spot_img

MUMBAI: रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे चढ़कर 82.12 प्रति डॉलर पर

MUMBAI

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(MUMBAI)
शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices.) में नरमी से सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे की बढ़त के साथ 82.12 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

(ये भी पढे -Beijing: चीन में महामारी की वजह से लगे अंकुशों से आईफोन की आपूर्ति प्रभावित)

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (interbank foreign exchange market) में रुपया 82.14 पर खुलने के बाद और मजबूत हुआ और 82.12 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। शुक्रवार को रुपया 53 पैसे की बढ़त के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के रुख को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत बढ़कर 111.08 पर पहुंच गया। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.04 प्रतिशत के नुकसान से 97.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Explore our articles