spot_img

Mumbai : पश्चिम रेलवे का सांताक्रुज एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक

मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रैक, सिगनलिंग तथा ओवरहेड उपकरणों के रख-रखाव हेतु रविवार, 19 अप्रैल, 2026 को सांताक्रुज एवं गोरेगाँव स्टेशनों (Santacruz and Goregaon stations) के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर 10:00 बजे से 15:00 बजे तक पाँच घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक (Vineet Abhishek) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान फास्ट लाइन की सभी उपनगरीय ट्रेनें सांताक्रुज एवं गोरेगाँव स्टेशनों के बीच धीमी लाइन पर चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, इस ब्लॉक के कारण कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ बोरीवली एवं अंधेरी सेवाएं गोरेगाँव तक हार्बर लाइन पर चलाई जाएंगी। प्रभावित सेवाओं की विस्तृत जानकारी उपनगरीय खंड के सभी स्टेशनों पर स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध रहेगी।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles