spot_img

New Delhi : एआई और रोबोटिक्स के लिए भारत का नया रोडमैप

कृषि से लेकर उद्योग तक एआई के उपयोग के लिए बनेंगे नियम
नई दिल्ली : (New Delhi)
भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) (बीआईएस) ने उभरती तकनीकों के लिए मानकीकरण ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से नोएडा स्थित राष्ट्रीय मानकीकरण प्रशिक्षण संस्थान (National Institute of Training for Standardization (NITS) in Noida)(एनआईटीएस) में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की। “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स का उपयोग: मानकीकरण परिप्रेक्ष्य” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में नीति-निर्माता, उद्योग जगत, शिक्षाविद और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए।

जिम्मेदार और भरोसेमंद एआई की आवश्यकता
कार्यक्रम का उद्घाटन उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे (Nidhi Khare) ने किया। उन्होंने कहा कि एआई और रोबोटिक्स तेजी से आम जीवन का हिस्सा बन रहे हैं, ऐसे में इनके लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और वैश्विक स्तर के मानक विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।

भारत वैश्विक मानक निर्धारण में निभा रहा भूमिका
बीआईएस के महानिदेशक संजय गर्ग (Sanjay Garg, Director General of BIS) ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे इन क्षेत्रों में मानकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और भारत को ऐसे मानक विकसित करने चाहिए जो वैश्विक स्तर पर उदाहरण बन सकें। वहीं, वरिष्ठ अधिकारी रीना गर्ग (Reena Garg) ने कृषि से लेकर उद्योग तक इन तकनीकों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले नियमों की आवश्यकता पर बल दिया।

Explore our articles