
काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल ने दो भारतीय डॉक्टरों को काठमांडू के एक होटल में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन कंसल्टेशन कैंप(आईवीएफ) (Vitro Fertilization (IVF) consultation camp at a hotel in Kathmandu) लगाने से रोक दिया। देश के मेडिकल नियामक निकाय के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नेपाल मेडिकल काउंसिल (Nepal Medical Council) (एनएमसी) ने गुरुवार को यह कदम तब उठाया जब पता चला कि दोनों डॉक्टरों ने मेडिकल कैंप के लिए उससे कोई अनुमति नहीं ली थी। काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. सतीश कुमार देव (Dr. Satish Kumar Dev) ने बताया कि हमने जिला प्रशासन से भी मदद मांगी थी ताकि भारतीय डॉक्टरों को हमारी मंजूरी के बिना हेल्थ कैंप लगाने से रोका जा सके। देव ने बताया कि विदेशी डॉक्टरों को नेपाल में कोई भी हेल्थ कैंप या सर्विस लगाने से पहले काउंसिल में अपनी मेडिकल डिग्री रजिस्टर करानी होगी और सर्विस के लिए मंजूरी लेनी होगी।


