spot_img

MUMBAI : महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण

मुंबई : महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नगर पालिका द्वारा स्वरोजगार समूहों के माध्यम से उनके लिए स्वरोजगार सृजित करने के लिए विशेष योजनाएँ लागू की जाती हैं। इसी के तहत योजना विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत सपकाले व एस संभाग के सहायक नगर आयुक्त अजीत कुमार अम्बी की देखरेख में रोटरी क्लब के सहयोग से महिलाओं को विभिन्न सामान बनाने का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. 30 व 31 जनवरी को महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्व औषधि एवं सशक्तिकरण के लिए अगरबत्ती व मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
इसमें नगर निगम की सामाजिक विकास अधिकारी सरला राठौड़ व रोटरी क्लब मुंबई (घाटकोपर) सुनील पुराणिक व भावना अंसारी मौजूद रहे. इस अवसर पर भाग लेने वाली महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह प्रशिक्षण अस्मिता निर्भवने, सामुदायिक संयोजिका देविका राजपूत और प्रियंका गणोरकर, सुकेशनी तायडे ने दिया इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles