spot_img

Mumbai: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 66 पैसे टूटा

Mumbai

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(Mumbai)
विदेशी बाजारों में अमेरिकी मु्द्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार (domestic equity market.) में सुस्ती के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 66 पैसे टूटकर 81.57 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (interbank foreign exchange market) में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.41 पर खुला, और फिर गिरावट के साथ 81.57 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 66 पैसे की कमजोरी दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 37 पैसे की तेजी के साथ 80.91 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 106.58 पर पहुंच गया।

London : महुआ, फेनी ने भारतीय विरासत पेयों के रूप में ब्रिटेन में दी दस्तक

लंदन : (London) पारंपरिक जनजातीय पेय महुआ और गोवा की फेनी (Mahua and Goa's Feni) इस सप्ताह से ब्रिटेन के बाजार में भारतीय विरासत...

Explore our articles