spot_img

Mumbai : मुंबई मनपा के कार्य से बदले कई बसों के मार्ग

मुंबई : मुंबई महानगरपालिका ने दक्षिण मुंबई के ई.एस. पाटनवाला रोड पर मंगलवार की दोपहर से काम की शुरुआत की है, इस वजह से बेस्ट प्रशासन ने अपनी कई बसों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

.बेस्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यह काम मई 2024 तक जारी रहेगा। ई. एस. पाटनवाला रोड बारिश के दिनों में गटर में जल भराव के कारण प्रभावित हुआ था। इस गटर के काम की शुरुआत मुंबई महानगरपालिका ने मंगलवार से की है। इस वजह से बस रूट नंबर 46 खामकर चौक से बैरिस्टर नाथ पई मार्ग के बीच अप दिशा में चलेंगी। खमकर चौक से रामभाऊ भोगले रोड से घोड़पदेव तक और उस बिंदु पर दाहिनी ओर मुड़कर शशिकांत रेड्डी रोड से बैरिस्टर नाथ पई मार्ग तक जाएंगी। इसके बाद अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ेंगी।

बस नंबर 50 बैरिस्टर नाथ पई रोड पर दाएं मुड़ेगी और घोड़पदेव में शशिकांत रेड्डी रोड पर बाएं मुड़ेगी। इसके बाद रामभाऊ भोगले रोड और खामकर चौक से होते हुए अपने नियोजित मार्ग पर चलेगी। इसके अलावा अन्य बसों का रूट भी प्रभावित हुआ है।

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

Explore our articles