मुंबई : ठाणे महानगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में इन दिनों कासारवडवली जंक्शन पर घोड़बंदर ठाणे चैनल पर पुल के काम के दौरान हल्के वाहनों को सर्विस रोड से गुजरना होगा। ठाणे में यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त विनय कुमार राठौर के अनुसार इसके साथ ही अब भारी वाहन मुख्य सड़क से होकर जायेंगे.|
उल्लेखनीय है कि , घोड़बंदर रोड के ठाणे चैनल के साथ ऑस्कर अस्पताल से आनंदनगर जंक्शन तक सर्विस रोड के दोनों ओर 1.5 किमी. तक ठाणे में कोई पार्किंग नहीं की गई है।
बताया जाता है कि ठाणे के घोडबंदर रोड पर मेट्रो रेल का कार्य भी तेज गति से चल रहा है | इसके साथ ही इस मार्ग पर यातायात अधिसूचना के अनुसार कासारवडवली जंक्शन पर फ्लाईओवर के पूरा होने का काम भी चल रहा है ,इसलिए यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी।
ठाणे यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त राठौर ने यह भी बताया कि यह पुलिस वाहनों, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, ग्रीन कॉरिडोर, ऑक्सीजन गैस वाहनों और अन्य आवश्यक सेवा वाहनों पर यह प्रतिबन्ध लागू नहीं होगा।


