spot_img

Mumbai : लाठीचार्ज मामले में गृहविभाग ने जालना के पुलिस अधीक्षक को जबरन छुट्टी पर भेजा

कई जिलों में लाठी चार्ज के विरोध में मराठा समाज का आंदोलन जारी
मुंबई: (Mumbai)
महाराष्ट्र के गृह विभाग ने जालना जिले में हुए लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। गृह विभाग ने रविवार को जालना जिले के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी को जबरन छुट्टी पर भेजने का आदेश जारी कर दिया है। उधर, लाठी चार्ज के विरोध में मराठा समाज ने रविवार को सुबह से मुंबई सहित कई जिलों में सरकार के विरोध में आंदोलन जारी रखा है। मराठा समाज की मुख्य मांग गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस का इस्तीफा और जालना पुलिस अधीक्षक का निलंबन है। मराठा क्रांति मोर्चा ने सोमवार को भी आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

राज्यसभा सदस्य छत्रपति उदयन राजे भोसले ने आज मंत्री शंभूराजे देसाई से मुलाकात की और इसके बाद गृहमंत्रालय ने जालना जिले के जिला पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी को जबरन छुट्टी पर भेजने का आदेश जारी किया है, जबकि मराठा क्रांति मोर्चा ने तुषार दोशी को तत्काल निलंबित करने की मांग की थी। इसी तरह मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक मनोज जारंगे पाटिल ने इस मामले में गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की भी मांग की है।

मराठा समाज इन्हीं मांगों को लेकर मुंबई, ठाणे, पुणे, लातुर, परभणि, जालना, बीड़ नासिक, धुले, सोलापुर आदि जिलों में आज सुबह से ही आंदोलन कर रहा है। मराठा क्रांति मोर्चा की ओर से आज कई हाईवे जाम कर दिए गए और हाईवे पर वाहनों को जला दिया गया। जालना में शुक्रवार को लाठीचार्ज की घटना के बाद से अब तक तकरीबन 13 एसटी बसें मराठा समाज के गुस्से का शिकार हो चुकी हैं। इसी वजह से आज एसटी महामंडल ने बहुत कम एसटी बसों को रास्ते पर उतारा है।

जालना जिले में शुक्रवार शाम को मराठा समाज पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया था। मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक मनोज जारंगे पाटिल ने बताया कि उनकी पुलिस अधिकारियों से बातचीत हो रही थी, उसी समय पुलिस को फोन आया और पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। मनोज जारंगे पाटिल ने कहा कि जब तक गृहमंत्री इस्तीफा नहीं दे देते और जालना पुलिस अधीक्षक को निलंबित नहीं किया जाता , तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Raipur : खड़गे की टिप्पणी से करोड़ों जनभावनाएं आहतः साय

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) की...

Explore our articles