spot_img

Mumbai : मुंबई, ठाणे, पालघर में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई : मौसम विभाग ने मुंबई के लिए शुक्रवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मुंबई से सटे ठाणे, पालघर, रायगड के लिए शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी दी गई हैै। बीच-बीच में 45 से 55 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की अनुमान व्यक्त किया गया है।

मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। इस बीच 45 से 55 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मुंबई व उपनगरों में गुरुवार को पेड़, घर की दीवार गिरने, शॉर्ट सर्किट और भूस्खलन की कुल 36 घटनाएं हुईं। सौभाग्य से इन हादसों में कोई प्रभावित नहीं हुआ। मौसम विभाग ने कोकण, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ के जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, नाशिक, कोल्हापुर, रत्नागिरी, सातारा, भंडारा, अमरावती, नागपुर, वाशिम, वर्धा, यवतमाल जिले में भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।

मुंबई के घाटकोपर पश्चिम के खैरानी रोड में पहाड़ की मिट्टी खिसकने से गुरुवार की सुबह में एक पेड़ मंदिर की छत पर गिर गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आस-पास के 25 से 30 घरों को खाली करा लिया गया। करीब 100 लोगों को भटवाडी के बर्वेनगर बीएमसी स्कूल में रहने की अस्थायी व्यवस्था की गई है। मुंबई में 21.51 मिमी, पूर्वी उपनगर में 23.87 मिमी और पश्चिमी उपनगर में 21.83 मिमी बारिश दर्ज की गई. मुंबई शहर व उपनगरों में पेड़-घर गिरने, शार्ट सर्किट की कुल 36 घटनाएं हुईं।

Explore our articles