spot_img

Mumbai : मध्य रेल ने 57 आईसीएफ कोच को ऑटोमोबाइल कैरियर और दुर्घटना राहत ट्रेन कोच में परिवर्तन किया

इस वित्तीय वर्ष के पहले छह माह में 74318 ऑटोमोबाइल का परिवहन किया
मुंबई: (Mumbai)
मध्य रेल के माटुंगा और परेल वर्कशॉप ने अप्रैल से सितंबर 2023 के दौरान 57 आईसीएफ कोच को साइड एंट्री के साथ ऑटोमोबाइल कैरियर और 4 दुर्घटना राहत ट्रेन कोच में परिवर्तन किया है। एक कोच का कुल कोडल जीवन 25 वर्ष है।

मध्य रेल मंबई मंडल से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सितंबर 2023 के दौरान, परेल वर्कशॉप ने 6 ICF कोच को NMGHS ऑटोमोबाइल कैरियर में परिवर्तित किया और 1 ICF कोच को ART में परिवर्तित किया, जबकि माटुंगा वर्कशॉप ने 1 ICF कोच को 1NMGHS ऑटोमोबाइल कैरियर में परिवर्तित किया। वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दौरान संचयी रूप से, अर्थात अप्रैल से सितंबर 2023 तक 57 आईसीएफ कोच को NMGHS ऑटोमोबाइल कैरियर में और 4 आईसीएफ कोच को दुर्घटना राहत ट्रेन में परिवर्तित किया गया है।

ऑटोमोबाइल्स परिवहन में अकेले मध्य रेल ने 29.40% की प्रभावशाली वृद्धि दिखाई है। अपने लोडिंग पॉइंट्स से कुल 74318 ऑटोमोबाइल्स का परिवहन किया है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2023 के दौरान इसने 547 रेक में 74318 ऑटोमोबाइल्स का परिवहन किया है। पिछले वर्ष की इसी अवधि यानी अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान 481 रेक में 57431 ऑटोमोबाइल का परिवहन किया गया था और अधिक ऑटोमोबाइल कैरियर की मांग लगातार बढ़ रही है।

साइड एंट्री के साथ नए डिजाइन के ऑटोमोबाइल कैरियर में एनएमजीएच के पुराने संस्करण की 12टी क्षमता की तुलना में 18टी की अधिक पे लोड क्षमता है। इस प्रकार, यह यूनिवर्सल डिजाइन है, जो चार व दो पहिया वाहनों और पार्सल लोड दोनों को पूरा करता है। नए डिजाइन के कोच को मौजूदा 75 किमी प्रति घंटे की तुलना में 110 किमी प्रति घंटे की गति से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है, जो मौजूदा (एनएमजी) गति सीमा से 47% अधिक है।

ऑटोमोबाइल लोड करने के लिए साइड एंट्री और अन्य बेहतर सुविधाओं वाला यह प्रोटोटाइप कोच अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन, लखनऊ और ऑटोमोबाइल निर्माताओं के समन्वय से भारतीय रेलवे पर पहली बार मध्य रेल द्वारा विकसित किया गया था। यह कोच संभावित रूप से 110 किमी प्रति घंटे की उच्च गति और 12T के उच्च पेलोड के साथ चल सकता है। इसमें व्यापक (वाईडर) ओपनिंग, चेकर्ड शीट के साथ मजबूत फ्लोर, प्राकृतिक पाइप लाइट, मार्गदर्शन के लिए फुटपाथ मार्कर और रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, सुचारू प्रवेश के लिए बेहतर फ़ॉल प्लेट व्यवस्था एवं लॉकिंग में आसानी के लिए बैरल लॉक के साथ अंतिम दरवाजे की बेहतर डिजाइन जैसी कई सुविधाएं हैं।

Explore our articles